{"_id":"50b2da2a542618e13ba21d24f8f32245","slug":"birthday-celebration-of-the-lord-jesus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिवस
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर में चर्च को शतरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। रात्रि 12 बजे केक काटा, क्रिसमस गीत गया और एक दूसरे को केक वितरित कर बधाई दी। प्रार्थना सभा में शांति की कामना की।
गुरुवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजक जुटे रहे। चर्च परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। क्रिसमस ट्री को आकर्षक रूप से सजाया गया। प्रभु यीशु के अनुयायियों ने भी अपने घरों पर क्रिसमस ट्री सजाया। देर रात्रि तक जश्न का माहौल रहा। बाजारों में भी क्रिसमस को लेकर उत्साह था। बाजारों से देर सांय तक खरीदारी का क्रम जारी था। लोगों ने बाजार से क्रिसमस ट्री की खरीदारी कर उसे घर के आंगन में सजाया और सांता क्लाज की ड्रेस मंगाई। क्रिसमस पर्व के लिए घर दुकान, होटल, रेस्टोरेंट आदि में भी तैयारी की गई। लोगों ने पार्टियां आयोजित कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। केक के अलावा चॉकलेट तथा अन्य गिफ्ट भी लोगों में वितरित किए गए।