फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Birth of Lord Adinath celebrated Kalyanak Festival

भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Birth of Lord Adinath celebrated Kalyanak Festival
सकीट में इंद्र-इंद्राणियों के द्वारा शोभायात्रा निकालते जैन समाज के लोग । - फोटो : ETAH
सकीट। श्री दिगंबर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत पंच कल्याणक महोत्सव का पांच दिवसीय आयोजन चल रहा है। दूसरे दिन भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। दोपहर में इंद्र-इंद्राणियों के द्वारा कलश यात्रा निकालकर पांडुकशिला पर श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया। शुक्रवार को भगवान के तप कल्याणक के बाद दोपहर में आचार्य विशद सागर महाराज द्वारा जनसंत विरंजन सागर महाराज को मुनि दीक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में सुबह अभिषेक, शांतिधारा के बाद नित्य पूजन हुआ। इसके बाद भगवान पारसनाथ के जन्म कल्याणक की क्रियाओं को संपंन कराया गया। इस दौरान भगवान के जन्म की खुशियां मनाते हुए सौधर्म इंद्र, कुबेर सहित अन्य पात्रों पर पुष्पों की वर्षा की गई। दोपहर में पांडुक शिला पर इंद्रगणों द्वारा श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा निकालकर खुशियां मनाई गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ ही ऐरावत हाथी एवं बग्गी पर सवार होकर विधान के महापात्रों ने कस्बा भ्रमण किया।
विज्ञापन

बाजार में जगह-जगह लोगों ने एरावत हाथी तथा महापात्रों का आरती उतार फूलमाला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा मानिक चंद्र तिराह, मैन बाजार, पीपल अड्डा होते हुए मां कैलाशवती मैरिज होम पहुंची। कलशयात्रा में इंद्र-इंद्राणियों का दल पीत वस्त्रों में चल रहा था। वहीं अष्ट कुमारियों की टोली नृत्य करते हुए भक्ति में लीन थी। इस दौरान पार्श्वनाथ जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य विशद सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed