फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Birth certificate made by hacking the ID of Gram Panchayat Secretary

Etah News: ग्राम पंचायत सचिव की आईडी हैक कर बनाया जन्म प्रमाणपत्र

Wed, 08 Nov 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Birth certificate made by hacking the ID of Gram Panchayat Secretary
एटा। ग्राम पंचायत सचिव की यूजर आईडी हैक कर किसी व्यक्ति ने जन्म प्रमाणपत्र बना लिया। सचिव ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम इशारा पश्चिमी पर तैनात ग्राम पंचायत सचिव संजेश यादव ने थाना सकीट में तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि उनकी आईडी किसी माफिया द्वारा हैक कर जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया है। उन्हें ग्राम पंचायत में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूजर आईडी उपलब्ध कराई गई है। आईडी के माध्यम से ग्राम पंचायत में आवेदकों के प्रमाणपत्र अभिलेखों के आधार पर बनाए जाते हैं, लेकिन कुछ माह से मेरी यूजर आईडी ने काम करना बंद कर दिया था। जिसे मैं समझ नहीं पा रहा था।

बताया कि 6 नवंबर को मेरे पास जन्म प्रमाणपत्र प्रमाणित करने के लिए आया जो कि 20 अक्तूबर को ग्राम पंचायत इशारा पश्चिमी की यूजर आईडी से बनाया गया था, जो मेरे द्वारा जारी ही नहीं किया गया था। जब आवेदक चरन सिंह निवासी जाहिदपुर त्रिलोकपुर से जानकारी की तो उसने मोबाइल नंबर 8449443135 दिया। बताया कि इसके संचालक ने ही प्रमाणपत्र बनाया है। जबकि सकीट से मारहरा का प्रमाणपत्र जारी होने का कोई मतलब नहीं है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed