फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Birth Centenary Festival

जन्म शताब्दी महोत्सव शुरू

Sun, 04 Oct 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 04 Oct 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
 Birth Centenary Festival
वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव का रविवार को आगाज हो गया। इस मौके पर चुनमुन झांकी मंडल के तत्वावधान में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं आचार्यश्री की जन्मभूमि गांव कोसमा में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

रविवार को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में सुबह आचार्य विमल सागर की प्रतिमा का अभिषेक और पूजन किया गया। इस दौरान आचार्य विमल सागर महाराज के जयकारे गूंजते नजर आए। इसके बाद चुनमुन झांकी मंडल और विमल सागर स्वर्ण जन्म शताब्दी महोत्सव समिति के तत्वावधान में जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। समाज के लोगों ने मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महोत्सव समिति के महामंत्री राजीव सुल्ली ने बताया कि आचार्य श्री का जन्म जलेसर के पास स्थित गांव कोसमा में हुआ था। इस वर्ष आचार्यश्री का 100वां जन्म जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत फल वितरण किया गया है। आचार्यश्री ने एटा जिले का नाम रोशन किया है। अब जिले के गौरव को याद करने का दिन है। समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप जैन ने कहा कि आचार्य विमल सागर महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इसके बाद संगठन के लोग बस द्वारा आचार्यश्री की जन्मभूमि कोसमा गांव पहुंचे। जहां आचार्य विमल सागर महाराज की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस मौके पर पूजन भी किया गया। मीडिया प्रभारी वशु जैन ने बताया कि त्रिदिवसीय आयोजन के तहत सोमवार को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में सुबह सात बजे से अभिषेक, पूजन और आचार्य विमल सागर विधान का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को 100 थालों से भव्य आरती और गरबा नृत्य कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, पदम चंद्र जैन, अनिल जैन, दिनेश जैन, सुनील बांदा, राजीव जैन रतन, अध्यक्ष संजीव जैन संजू, महेश जैन, संदीप जैन, विकास जैन, विशाल जैन, रोबिन जैन, अंकित जैन, ईशान जैन, दीपू जैन, मिंकल जैन, बबिता जैन, प्रतिभा जैन, सोनिया जैन, संध्या जैन, दीपा जैन आदि समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed