फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bird flu

बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, रेंजर अधिकारी ने की पड़ताल

Wed, 06 Jan 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
bird flu
एटा। कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है। इसको लेकर जिले में वन विभाग के अधिकारियों सहित पशु विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसी को लेकर पशु विभाग द्वारा मुर्गी फार्म हाउस वालों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रेंजर अधिकारी नरेंद्र रावत ने बताया किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले। सीवीओ डॉ. एसपी सिंह सोलंकी ने बताया जिले में विभागीय योजनांतर्गत एक मुर्गी फार्म संचालित है।
विज्ञापन

जबकि आधा दर्जन लोगों के जिले में मुर्गी फार्म और हैं। उन्होंने बताया सभी को निर्देश दिए गए हैं कि अपने फार्म की मुर्गियों का विवरण उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही जिले में बतख पालने वालों से भी विवरण मांगा गया है। गाइडलाइन में कहा गया है कि यदि कोई देशी या विदेशी पक्षी की मौत हो जाए तो उसके शव का बिना पोस्टमार्टम कराएं विच्छेदन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के ये हैं लक्षण
- पक्षी का सिर आगे व पैर पीछे की तरफ फैल जाना
- कम समय में अधिक पक्षियों का मर जाना
- पक्षी के पंखों का गिरना
- टांगों में खून के चकक्ते पड़ना
जिले में बर्ड फ्लू से ग्रसित कोई भी पक्षी नहीं है। फिर भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डॉ. एसपी सिंह सोलंकी, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed