फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike riding student injured after being hit by auto

Etah News: ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र-छात्रा घायल

Tue, 29 Jul 2025 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Jul 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riding student injured after being hit by auto
एटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र जा रहे छात्र-छात्रा की बाइक कासगंज मार्ग पर ऑटो की चपेट में आ गई। दोनों घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में कांवड़ियों सहित 7 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बा व थाना वेदपुरा जिला इटावा निवासी राजनंदनी ने बताया कि वह नगरिया मोड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में अंतिम वर्ष की छात्रा है। मंगलवार को साथी छात्र आकाश निवासी निधौली कलां के साथ आवश्यक कार्य से कासगंज रोड स्थित राजकीय आईटीआई जा रही थी।
विज्ञापन

आईटीआई के पास ही बाइक पीछे से आ रहे ऑटो की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहांं उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में कछला गंगाघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे लविन कुमार निवासी सकतपुर थाना सकीट, लवकुश, अंकुल और अंकुश निवासी गढ़ी जाफर थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद कार की चपेट में आ गए। कासगंज मार्ग पर बाईपास पुल के पास हुई इस दुर्घटना में घायल होने पर चारोंं कांवड़ियों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। यहां उपचार चल रहा है और सेहत में सुधार हुआ है।

इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सुनीता और रीता निवासी धर्मपुर थाना सकरौली व बादाम सिंह निवासी दलेलपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed