{"_id":"64a95348b2fdd84d6f02c306","slug":"bike-riders-looted-bags-from-in-front-of-the-hospital-etah-news-c-163-1-sagr1017-1996-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अस्पताल के सामने से बाइक सवार लूट ले गए बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अस्पताल के सामने से बाइक सवार लूट ले गए बैग
Sat, 08 Jul 2023 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
बैग में रखे थे 30 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। शहर के व्यस्ततम इलाके मेडिकल कॉलेज के सामने से बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति का बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में नकदी और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं शहर के ही मोहल्ला पटियाली गेट स्थित एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी अमन के साथ 3 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन टालमटोल की जाती रही। शुक्रवार को लूट की रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। पीड़ित ने बताया कि वह जरूरी काम से शहर आया था। मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंचा तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 30 हजार रुपये, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दस्तावेज, आधार, पेन और एटीएम कार्ड रखा था।
वहीं शहर के ही मोहल्ला गली धोबियान पटियाली गेट स्थित राजपाल सिंह के मकान में 6 जुलाई को चोर घुस गए। गृह स्वामी ने बताया कि घर के सभी सदस्य कार्य से बाहर गए थे। तभी चोरों ने घर को निशाना बनाया। इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलिंडर, चूल्हा आदि सामान चोरी कर ले गए। जब लौटकर आए तो चोरी होने की जानकारी हो सकी। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं। जांच की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी करके खुलासा किया जाएगा।