फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bike riders killed were hit by trolley

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Fri, 15 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 15 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
bike riders killed were hit by trolley
गांव मोहनपुर पर तेजगति में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से बाइक सवार इकराम (45) को चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर में लगी दो ट्रालियों को छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना देने के बाद भी काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर ही रखकर एटा-आगरा मार्ग जाम कर दिया। बाद में जब पुलिस पहुंची तो आगे चल रहे एक सिपाही को लोगों ने पकड़ लिया और हाथापाई कर दी। मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गया है। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन



गांव मोहनपुर निवासी इकराम उर्फ इक्को अवागढ़ आए थे। शुक्रवार शाम सात बजे बाइक से वापस गांव जा रहे थे, जैसे ही वह गांव के अंदर घुसे, तभी पीछे से तेजगति में चालक एक ट्रैक्टर में लगीं दो ट्रालियाें को लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर बाइक सवार को अपने चपेट में लेता हुआ आगे निकल गया। इकराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रालियां वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


परिवारीजन भी आ गए लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर ही रखकर सवा सात बजे जाम लगाकर एटा-आगरा मार्ग को बाधित कर दिया। जाम लगने की सूचना पर थाना पुलिस सवा आठ बजे पहुंची, पुलिस को देख लोग भड़क गए और आगे चल रहे एक सिपाही को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई कर दी। यह देख वहां मौजूद बुजुर्गों ने युवाओं को शांत किया। वहीं अन्य फोर्स भी पहुंच गया। रात नौ बजे तक जाम नहीं खुल सका था। ग्रामीणों की मांग है कि मौके पर जब तक एसएसपी, डीएम नहीं पहुंचते और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता नहीं दिए जाने का आश्वासन मिलता है तब तक जाम नहीं खोलेंगे। मृतक के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां व एक लड़का हैं। सबसे बड़ी बेटी 22 साल की है और शादी योग्य है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की लगी लंबी लाइन
जाम लगने के बाद आगरा-एटा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस गर्मी के मौसम में यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों के बुलाने की मांग पर अड़े हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed