फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider injured after being hit by a vehicle

Etah News: बाइक सवार वाहन की चपेट में आकर घायल

Fri, 17 Oct 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by a vehicle
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल - फोटो : udhampur news
एटा। मटर का बीज लेकर लौट रहे दो युवकों की बाइक बुधवार देर रात वाहन की चपेट में आ गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। एक की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव मानपुर निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि गांव रामनगर थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी दोनों रिश्तेदार युवक मोहनपुरा से मटर का बीज लेकर लौट रहे बाइक सवार वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। कुनावली गांव के पास हाईवे सर्विस रोड पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। प्रमोद को आगरा रेफर कर दिया गया और मोतीलाल का यहीं इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



30 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
राहगीर सुमित कुमार ने बताया कि पहले 8.44 बजे 112 पर कॉल की मगर नहीं लगी। इसके बाद 8.55 पर 1033 हाईवे एंबुलेंस का नंबर लगाया, कॉल तो उठी मगर जवाब नहीं मिला। 8.57 पर 108 एंबुलेंस का नंबर लगाया तो जानकारी लेने के बाद कॉल काट दी गई। सूचना पर यातायात नगर पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक चमन कुमार पहुंचे। लगभग 9.20 बजे हाईवे और 102 की एंबुलेंस आई और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य सड़क हादसे में कैंटर चालक सहित 2 घायल
हाईवे बाईपास पर कैंटर पलट गया। दुर्घटना में चालक प्रवीन निवासी बरौनी जिला हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना में पिलुआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर पैदल जा रही महिला फूलवती निवासी सिहोरी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सक ने फूलवती की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed