{"_id":"625afe108d4ef67e605d774d","slug":"bike-rider-dies-due-to-quake-two-injured-etah-news-agr5304061102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
एटा। सकीट कस्बा निवासी तीन युवक शुक्रवार को गांव लालपुर में एक मंडप की दावत में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान छछैना नहर पुल के पास कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए है।
पोस्टमार्टम हाउस पर गांव कठौली निवासी चोबसिंह ने बताया सकीट कस्बे के मोहल्ला उरेहना निवासी 18 वर्षीय राज उसका भतीजा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लालपुर में उसकी रिश्तेदारी है। शुक्रवार को वहां शादी से पहले मंडप की दावत थी। जहां राज अपने साथ मोहल्ले के विक्की व रेशु को लेेकर दावत खाने गया था।
यहां से देररात तीनों बाइक से वापस जा रहे थे। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत छछैना पुल के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। तीनों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां राज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विक्की व रेशु को आगरा रेफर कर दिया। मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।