{"_id":"690e2cceb1fe9279490bf223","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-etah-news-c-163-1-eta1003-141606-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। सादाबाद रोड पर शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी एवं पुत्र की हालत गंभीर है जिनको आगरा भेजा गया है।
हाथरस जिले के सीमावर्ती गांव चंदपा निवासी मुन्नालाल की इसौली गांव में ससुराल है। ससुराल में किसी व्यक्ति के निधन में शोक व्यक्त कर वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा और बेटा रंजीत भी था। रास्ते में जमों गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देते हुए घायल मीरा और रंजीत को अस्पताल पहुंचाया।
यहां से दोनों लोगों को आगरा भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। संवाद