{"_id":"62f13fb31180c5430717ba5f","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-cattle-etah-news-agr542793072","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
एटा। मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी एक युवक रविवार की शाम एटा बाजार में खरीदारी करने आया। यहां से देर रात वापस जाते समय मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर गोवंश से टकराने से उसकी मौत हो गई।
गांव शरीफपुर निवासी अतर सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि यह गांव मैनुपरी व एटा बार्डर पर लगता है। गांव के बाहर बाईपास पर 35 वर्षीय भाई ब्रजेश की मोबाइल की दुकान है।
सोमवार को ब्रजेश बाइक से दुकान के लिए कुछ सामान लेने एटा आए। करीब साढ़े आठ बजे वह वापस आ रहे थे। इस दौरान मलावन बिजली घर के पास एक चार पहिया वाहन गोवंश से टकरा गया। जिसके बाद गोवंश ब्रजेश की बाइक से टकराया। इससे ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक की मौत गोवंश के टकराने से हुई है। युवक के अलावा गोवंश की भी मौत हो गई।