फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider dies after being hit by vehicle, companion injured

Etah News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by vehicle, companion injured
जलेसर। अवागढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने शव रखकर जाम जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ी निवासी राहुल (25) अपने साथी वीरेंद्र निवासी ग्राम गनेशपुर के साथ रविवार रात बाइक से जा रहा था। रात करीब 12 बजे गांव के पास ही सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर गांव से लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया और वीरेंद्र का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक के परिजन शव लेकर गांव के पास आए और जलेसर-अवागढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजन व ग्रामीण दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व चालक को पकड़ने की मांग करने लगे। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन को समझाकर जाम खुलवाया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed