फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider dies after being hit by a speeding car

Etah News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 28 Apr 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a speeding car
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना नहर पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। कार छोड़कर तीन युवकों में से एक डिवाइडर समझकर नहर में कूद गया। वह नहर में किनारे पर गिरा। उसके भी काफी चोटें आई हैं। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया गया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास सोमवार देर रात करीब 11ः30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार श्रेय गुप्ता (22) पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी आवास विकास कॉलोनी कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार तीन लोग गाड़ी को छोड़कर भागे। इसमें एक युवक प्रबल प्रताप निवासी द्वारिकापुरी एटा नहर की बाउंड्रीवाल को डिवाइडर समझकर कूद गया। वह नहर में किनारे पर गिरा। उसके भी गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं घटनास्थल पर पहुंची पिलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान बाइक के नंबर के आधार पर हुई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed