फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bike rider died in road accident

Etah News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 23 Jan 2023 05:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in road accident
एटा/अवागढ़। थाना क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य हादसे में दो बाइक सवार घायल हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में से एक को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र जलेसर रोड स्थित गांव खुशरई के पास रात करीब नौ बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से भानु प्रताप सिंह (26) निवासी नगला फते की मौत हुई है। पिता रामवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात कस्बा अवागढ़ से वह बाइक द्वारा घर लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल लेकर गई, वहां मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि भानु प्रताप के पास मिले नंबर से पुलिस ने घर पर कॉल किया। तब हादसे की जानकारी हो सकी। इसके बाद अवागढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि रविवार की रात हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में पीपल अड्डा के पास रविवार की रात करीब आठ बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अतुल कुमार निवासी नगला लक्ष्मण थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज और पीपल अड्डा निवासी आकाश घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से अतुल को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed