फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider D-Pharma student injured after being hit by an auto

Etah News: ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार डी-फार्मा का छात्र घायल

Tue, 16 Sep 2025 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 Sep 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider D-Pharma student injured after being hit by an auto
एटा। कोतवाली नगर और देहात क्षेत्रों में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। इनमें एक डी-फार्मा का छात्र भी शामिल है। उसको गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात निवासी अंकित ने बताया कि वह जीटी रोड पर मंडी समिति के पास स्थित एक कॉलेज में डी-फार्मा का छात्र है। मंगलवार को अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर कॉलेज से घर लौट रहा था। रास्ते में ककहरा गांव के पास बाइक ऑटो की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्त व जानकारी पर पहुंचे परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सड़क हादसे हुए। इनमें अश्विनि कुमार, देवेंद्र और सचिन निवासी जल्लापुर जिला फर्रुखाबाद, परमानंद और श्यामबिहारी निवासी गैवर असदुल्लापुर थाना अलीगंज तथा प्रशांत निवासी नगला सुंदर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज घायल हो गए। इन सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed