फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike hits divider, falls into canal, father and son die

Etah News: डिवाइडर से टकराई बाइक नहर में गिरी, पिता-पुत्र की मौत

Thu, 05 Mar 2026 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bike hits divider, falls into canal, father and son die
मृतक डंबर सिंह का फाइल फोटो।
एटा। गंजडुंडवारा रोड पर बुधवार को होली के दिन दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार की सुबह पिता-पुत्र की बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद नहर में जा गिरी। नहर में पानी नहीं था, लेकिन पत्थरों के कारण उनके गंभीर चोटें आईं। मेडिकल काॅलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कासगंज जिले के थाना सहावर के गांव जमालपुर निवासी डंबर सिंह फरीदाबाद में नौकरी करते थे। उनका साला भी वहीं काम करता है। होली के त्योहार के कारण वह बुधवार की तड़के बाइक से गांव आने के लिए चले। बाइक पर डंबर सिंह, उनका पांच साल का बेटा उमंग और साला बाइक पर थे। सबसे पहले वह अपने साले को छोड़ने एटा जनपद के गांव अहमदाबाद पहुंचे। उसे उतारने के बाद आठ बजे पिता-पुत्र अपने गांव जमालपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जैसे ही वह खारजा नहर के पास पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बाइक नहर में गिर गई। इससे पिता-और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी मेडिकल काॅलेज पहुंचे। त्योहार पर चीखपुकार मच गई।

मृतक डंबर सिंह का फाइल फोटो।

मृतक डंबर सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed