{"_id":"6727a8933d936bc84c0edfa2","slug":"bike-collides-with-bull-wife-dies-husband-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-125249-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सांड़ से टकराई बाइक, पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सांड़ से टकराई बाइक, पत्नी की मौत, पति घायल
Sun, 03 Nov 2024 10:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे दंपती की सांड़ से टक्कर हो गई। इसमें पति-पत्नी दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव अताउल्लापुर निवासी विवेक कुमार ने बताया कि पिता दलवीर और मां मंजू देवी शनिवार की देर शाम बाइक से जलेसर कस्बा से बाजार करके लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे तभी एक सांड़ ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से माता-पिता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
आगरा में उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। पिता का उपचार चल रहा है। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि रविवार को पुलिस ने पंचनामा भरवाकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
पहले भी सांड़ के हमलों में गई हैं लोगों की जानें
इस प्रकार की घटनाए आए दिन देखने को मिल रही हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर में 2 दिन पूर्व खेत में काम कर रही एक महिला को सांड़ ने पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले निधौली कलां क्षेत्र में एक किसान को शौच को जाते समय सांड़ ने टक्कर मार दी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।