{"_id":"6ada2bcf3cffc3590b084f37","slug":"bike-borne-miscreants-robbed-a-jeweler-of-bag-filled-with-ornaments-and-cash-in-etah-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में सराफा से लूट: आभूषणों से भरा बैग और नकदी ले गए बदमाश, दुकान बंदकर लाैट रहे चाचा-भतीजे से की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में सराफा से लूट: आभूषणों से भरा बैग और नकदी ले गए बदमाश, दुकान बंदकर लाैट रहे चाचा-भतीजे से की वारदात
Thu, 22 Oct 2026 08:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:59 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सराफा से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग और नकदी लूट ले गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के अलीगंज में दुकान बंद कर बृहस्पतिवार की शाम भतीजे के साथ घर लौट रहे सराफा को किनौड़ी कट के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। बदमाशों ने पहले मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर चाचा-भतीजे को गिरा दिया। इसके बाद तमंचा दिखाकर आभूषण और नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। सराफा का दावा है कि बैग में करीब 10 किलो चांदी, 250 ग्राम सोने के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी रखी थी। उसने पास के ही गांव के युवक पर लूट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
थाना अलीगंज क्षेत्र के पुराहार निवासी संजय यादव की अलीगंज कस्बे के मेवाती मोहल्ले में मस्जिद के पास मां सरस्वती ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। कारोबारी के मुताबिक वह दुकान बंद करके अपने भतीजे विकास के साथ घर जा रहे थे। विकास बाइक चला रहा था। इसी दौरान किनौड़ी कट के समीप पीछे से अपाचे बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने कट मारा, जिससे संजय की बाइक गिर गई। आरोप है कि बाइक गिरते ही बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाया तो एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
बदमाश बैग लूटकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 10 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और एक लाख रुपये नकद रखे थे। इतनी बड़ी मात्रा में सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग छीने जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।
सर्राफ ने 10 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और एक लाख रुपये नगदी से भरा बैग लूटने की जानकारी दी है। पास के गांव के युवक के लूट में शामिल होने का आरोप लगाया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. इलामारन जि., एसएसपी एटा