{"_id":"5e52bb988ebc3ef3e27ba4e4","slug":"bijli-ka-haal-etah-news-agr430932137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती से कंट्रोल कर रहे लाइन लॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती से कंट्रोल कर रहे लाइन लॉस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लाइन लॉस नियंत्रण के लिए विभाग बिजली काट रहा है। शहरी खंड में इन दिनों तीन से चार घंटों की कटौती परेशानी का कारण बनी हुई है। अधिकारी-कर्मचारी ओवरलोड, फाल्ट-ट्रिपिंग बताकर सच्चाई छिपा रहे हैं।
हाई लाइन लॉस पर नियंत्रण के लिए बिजली विभाग छापा मारकर कार्रवाई कर रहा है। हर महीने दर्जनों प्राथमिकी के साथ तीन से चार तक डिसकनेक्शन किए जा रहे हैं। साथ ही वसूली अभियान चलाकर राजस्व बढ़ाया जा रहा है।
अनवरत आपूर्ति आदेश के बाद भी शहरी खंड में इन दिनों हो रही तीन से चार घंटों की बिजली कटौती इसका प्रमाण है। उपभोक्ताओं के अनुसार सुबह तीन घंटे एवं दिन व शाम को औसतन एक घंटे की कटौती बिजली विभाग का रुटीन बन गया है। इस कटौती का कंट्रोल रूम लॉगबुक पर अंकित नहीं किया जा रहा। शहरी खंड में 28064 विद्युत उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
बोले- परीक्षार्थी और शिक्षक, पढ़ाई बाधित हो रही, अंधेरे में दे रहे परीक्षा
परीक्षार्थी जमुना ने कहा कि सुबह शाम होने वाली बिजली कटौती से पढ़ाई बाधित हो रही है। दिव्या ने बताया कि बिजली कटौती से हम लोग सुबह-शाम की पढ़ाई नहीं कर पा रहे। परीक्षाओं के समय तो बिजली दें। शिक्षक अंजली यादव ने बताया कि सुबह की कटौती से परीक्षा केंद्रों पर रोशनी नहीं मिल रही है। बच्चे अंधेरे में परीक्षा देने को मजबूर हैं। सीसीटीवी कैमरों में भी बाधा आ रही है। शिक्षक गीता ने बताया कि काफी दिनों से सुबह साढ़े चार से साढ़े सात बजे तक बिजली कटौती हो रही है। इसके अलावा भी एक घंटे से ज्यादा की नियमित कटौती की जा रही है।
सुबह बढ़े लोड के चलते फॉल्ट-ट्रिपिंग एवं मशीनों में हीट की समस्या बढ़ रही है। इसके चलते दो घंटे की कटौती की जा रही है। मौसम बदलते ही लोड घटेगा और आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
-योगेश कुमार, एसडीओ