फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bhakiyu's demonstration on indecency with the state in-charge

प्रदेश प्रभारी की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Sep 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's demonstration on indecency with the state in-charge
एटा। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के प्रदेश प्रभारी से कासगंज में पुलिस द्वारा अभद्रता का आरोप लगाते हुए बुधवार रात शहर के माया पैलेस चौराहा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। जीटी रोड पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस बल सहित पहुंचे अधिकारियों ने समझाकर जाम लगाने से रोका। रात करीब 12 बजे कार्यकर्ता कासगंज की ओर चले गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदर्श मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष तरुण पांडेय ने बताया कि बुधवार को कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में घर के काम के लिए एक किसान खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर आ रहा था। पुलिस रोककर परेशान करने लगी। सूचना मिलने पर प्रदेश प्रभारी आशीष पांडेय ने थानाध्यक्ष और कासगंज के पुलिस अधीक्षक से बात की। आरोप है कि पुलिस ने प्रदेश प्रभारी को गिरफ्तार करने की धमकी दी। इस पर वह गिरफ्तारी देने थाने जा पहुंचे। घटनाक्रम के विरोध में कार्यकर्ता यहां एकत्रित हुए हैं। सीओ सिटी इरफान नासिर खान व एसडीएम सदर शिवकुमार ने उन्हें समझाया गया। किसान चौराहे पर रात 12 बजे तक डटे रहे। इसके बाद गाड़ियों से कासगंज के कछला घाट की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

किसानों द्वारा जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया गया। उन्हें समझा-बुझाकर जाम नहीं लगाने दिया। कुछ समय तक किसान सड़क किनारे खड़े रहे बाद में वह अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इरफान नासिर खान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed