{"_id":"68963c39b8e1f3805c0536dc","slug":"bhakiyu-gheraoed-vikas-bhawan-in-protest-against-shortage-of-fertilizer-etah-news-c-163-1-eta1002-137408-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खाद की कमी के विरोध में भाकियू ने विकास भवन का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खाद की कमी के विरोध में भाकियू ने विकास भवन का किया घेराव
Fri, 08 Aug 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने खाद की कमी और वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विकास भवन का घेराव किया। सहकारी समितियाें पर किसानों को डीएपी व यूरिया खाद न दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि जिले में धान, बाजरा की फसलों के लिए सहकारी समितियां पर किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही। किसान परेशान व हताश हैं। कृषि कार्यालय के बाहर किसान नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की। सूचना पर एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार पहुंचे और किसान नेताओं को आश्वासन देते हुए शांत कराया। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कमी नहीं है। प्रत्येक सहकारी समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है, किसान परेशान न हों।
ज्ञापन में सभी सहकारी समितियां पर डीएपी व यूरिया मुहैया कराने, बिना लगेज के खाद वितरण, निर्धारित दरों पर खाद बिक्री, अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई आदि मांगें की गई हैं। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री कौशलेंद्र सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय महासचिव सोनी वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव प्रशांत यादव, जितेंद्र राघव, गुलशन ठाकुर, संजू यादव, विकास यादव, कोमल सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद