फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bhakiyu,etah farmers,etah mandi

मंडी बंद होने से दो करोड़ का कारोबार प्रभावित

Mon, 21 Sep 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu,etah farmers,etah mandi
सोमवार को मंडी समिति में आढतियों द्वारा की गई बंदी में पसरा सन्नाटा। - फोटो : ETAH
एटा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार से 26 सितंबर तक के लिए मंडी में विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर दी गई है। इसके चलते पहले दिन दो करोड़ के आसपास कारोबार प्रभावित रहा। इस दौरान आढ़तियों ने मंडी सचिव को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा मंडी के बाहर लगने वाले टैक्स को समाप्त कर दिया गया है। इसको लेकर आढ़तिये परेशान हैं उनका कहना है मंडी के अंदर लगने वाला ढाई फीसद टैक्स भी समाप्त किया जाए। इसी को लेकर 21 से 26 सितंबर तक मंडी में व्यापारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई है। मंडी अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बताया कि सोमवार को मंडी में हड़ताल की वजह से करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

वहीं आढ़तियों द्वारा मंडी अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता के नेतृत्व में एक ज्ञापन मंडी सचिव को दिया गया। इसमें उन्होंने मांग की कि मंडी के बाहर शासन द्वारा जो टैक्स समाप्त किया गया है। उसको दोबारा लागू किया जाए। कहां आने वाले समय में अगर मंडी से टैक्स समाप्त नहीं किया गया तो यह लड़ाई आगे तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान हुए परेशान
मंडी बंद होने के चलते वहां अपना अनाज बेचने आए किसान परेशान रहे। इस दौरान किसान व्यापारियों से अनुनय विनय करते नजर आए लेकिन व्यापारियों द्वारा अनाज लेने से मना कर दिया गया।

पल्लेदार भी रहे परेशान
आम दिनों में जब मंडी खुलती है तो एक सैकड़ा पल्लेदारों को मंडी में काम मिल जाता है। सोमवार को हड़ताल के चलते मंडी बंद रही इसके चलते पल्लेदार परेशान दिखे। वह काम के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed