{"_id":"cac1b233924749ab2eb3b4cc2662f1ec","slug":"bhagat-is-in-the-hand-of-god-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत के वश में है भगवान... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत के वश में है भगवान...
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की गंगा देवी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन प्रहलाद चरित्र एवं नरसिंह अवतार की लीला का वर्णन किया गया। कथावाचक के भजनों पर श्रोता थिरकते नजर आए।
कथा के आयोजन से पूर्व सुबह के समय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान मनेाज गुप्ता, मनीषा गुप्ता व अन्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण पर हवन में आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की। कथावाचक मोहन गिरि महाराज ने भक्त प्रहलाद एवं जड़ भरत की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त के वश में भगवान होते हैं। भगवान की प्राप्ति के लिए मोह माया को त्यागना होगा। उन्होंने कहा कि कलियुग में पापियों की संख्या अधिक है। युवाओं में संस्कार क्षीण होते जा रहे हैं। उन्होंने श्रोताओं से कहा कि वह अपने बच्चों, युवाओं को कथा में लाए जिससे उनको अपनी संस्कृति, वेदों, कथाओं का सही ज्ञान हो और उनका कल्याण हो। कथा के दौरान राजीव माहेश्वरी, शरद गुप्ता, बबलू, आकाश दीप वर्मा, प्रभात गुप्ता, उमेश यादव, सुरेश माहेश्वरी, शिवशंकर शर्मा, यश गुप्ता आदि मौजूद रहे।