फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Best screenplay by Sanjay Singh in state level competition

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संजय सिंह की पटकथा सर्वश्रेष्ठ

Tue, 28 Jun 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Best screenplay by Sanjay Singh in state level competition
निहारिका वर्मा ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/सकीट। सबसे कम उम्र के शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाजि राउत के जीवन पर लिखी गई पटकथा राज्य स्तरीय पटकथा लेखन प्रतियोगिता 2021 में सर्वश्रेष्ठ रही है। यह सकीट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पीपलटोला में तैनात सहायक अध्यापक संजय सिंह ने लिखी है। जबकि निधौलीकलां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूपालपुर की सहायक अध्यापिका निहारिका वर्मा की पटकथा 28वें स्थान पर रही है।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उप्र लखनऊ द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिता के तहत पटकथाएं मांगी गई थीं। जिसमें जिले के शिक्षकों ने स्थान पर कब्जा हासिल कर एटा का नाम पूरे प्रदेश में गौरवांवित किया है। गौरतलब बात यह है कि किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार जिले के किसी शिक्षक को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। इनको लखनऊ में राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह, डायट प्रवक्ता डॉ. चिंतामणि वशिष्ठ, दिनेश यादव, अनिल परिहार, डॉ. जगमोहन सिंह, बीडीओ विनोद कुमार, जिला समन्वयक संजय मिश्रा, डॉ. अरुण शर्मा, वागीश विक्रम, अविनाश शुक्ला, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विश्वनाथ सिंह, संजय शर्मा, राजकुमार पाराशर, डॉ. रमा दुबे, सोमेंद्र प्रताप आदि शिक्षकों ने हर्ष जताकर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 वर्ष की आयु में शहीद हुए था बाजि राउत
1857 की क्रांति से आजादी के वर्ष 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आधारित पटकथा लेखन में संजय सिंह ने बाजि राउत की पटकथा भेजी थी। उन्होंने बताया कि ओडिशा के ढेंकानल जिले के नीलकंठपुर गांव में 11 अक्तूबर 1938 को अंग्रेज सैनिकों ने कहर बरपाया था। उनकी गोली से इस गांव के 12 साल के बाजि राउत की भी मौत हुई थी। देश के स्वतंत्रता संग्राम में वह सबसे कम उम्र का शहीद है। इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश और स्वतंत्रता आंदोलन भड़क उठा था। इनके अलावा शिक्षिका निहारिका वर्मा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन पर पटकथा भेजी थी।

संजय सिंह ।संवाद

संजय सिंह ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed