{"_id":"66f1a5bef2d1bcc7b303aa64","slug":"before-performing-the-last-rites-the-police-removed-the-girls-body-from-the-funeral-pyre-etah-news-c-163-1-eta1001-123311-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अंतिम संस्कार करने से पहले पुलिस ने चिता से निकलवाया युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अंतिम संस्कार करने से पहले पुलिस ने चिता से निकलवाया युवती का शव
Mon, 23 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव भगवंतपुर में सोमवार को घर में विवाद हो जाने के बाद एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नीलम (17) के भाई गोविंद ने बताया कि सोमवार को घर में आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद मैं अपनी पत्नी को लेकर ससुराल के लिए जा रहा था। उसी समय नीलम रोकने लगी और कहा कि नहीं माने तो जान दे दूंगी। मैंने उसकी बात को अनसुना कर दिया और पत्नी को लेकर ससुराल के लिए निकल आया। रास्ते में सूचना मिली कि नीलम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वापस पहुंचा तो पता चला परिजन अंतिम संस्कार करने गए हैं।
थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि गांव भगवंतपुर में सोमवार को एक किशोरी ने घर में हुए झगड़े के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बिना किसी को बताए ही किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उसी समय किसी ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, सीओ सकीट नीतीश गर्ग के साथ ही डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।