{"_id":"650204f13043b49ce4009494","slug":"beekeepers-body-found-lying-on-the-roadside-etah-news-c-163-1-sagr1016-5247-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क किनारे पड़ा मिला मधुमक्खी पालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क किनारे पड़ा मिला मधुमक्खी पालक का शव
Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
जैथरा। एटा-अलीगंज मार्ग के किनारे गांव सर्रा व अमृतपुर के बीच बुधवार को एक युवक का शव मिला। सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका जताई जा रही है।
गांव सर्रा के पास मिले शव की पहचान बिहार प्रांत के जनपद सहरसा थाना सोर बाजार खजूरी निवासी नागेंद्र (23) के रूप में की गई है। सड़क किनारे ही उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिली है। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी होगी, जिससे नागेंद्र की मौत हुई है। नागेंद्र अपने साथियों के साथ मधुमक्खियां पालन का कार्य करता था। थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है।