{"_id":"6728b963b57bde3706040495","slug":"beaten-with-sticks-for-not-reaching-compromise-in-murder-case-etah-news-c-163-1-sagr1016-125271-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हत्या के मुकदमे में समझौता न करने पर लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हत्या के मुकदमे में समझौता न करने पर लाठी-डंडों से पीटा
Mon, 04 Nov 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के कुंजलपुर गांव में हत्या के मुकदमे में समझौता न करने पर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
हमले में वीरेंद्र, उसकी पुत्री रोशनी, पुत्र दिनेश घायल हुए हैं। वीरेंद्र ने गांव के ही नत्थू सिंह, भूरा उर्फ अवधेश, मानपाल, मनोज कुमार, अमरपाल, रंजीत, कमलेश पर किशोरी सहित परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2020 में हमारे भाई की हत्या कर दी थी। इसका मुकदमा अभी भी चल रहा है। फैसले का कई बार दबाव बनाया गया।
रविवार दोपहर खेत से काम करके छोटी बहन घर वापस लौट रही थी तभी उसे रोककर पीटा। विरोध करने पर फायर किया और सिर फोड़ दिया। बचाने गए पिता और मुझको भी पीटा और फरसे से प्रहार किए। कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद न्यूज एजेंसी