फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beaten his wife while drunk in the evening, shot himself with a pistol in the morning

Etah News: शाम को नशे में पत्नी को पीटा, सुबह तमंचे से खुद को मारी गोली

Tue, 06 Aug 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Beaten his wife while drunk in the evening, shot himself with a pistol in the morning
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पुढि़यार में सोमवार की देर शाम एक युवक नशे में पत्नी को पीटा। वहीं मंगलवार की सुबह खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। जानकारी होने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगला पुढि़यार निवासी नीलेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर पर कोई नहीं था। तभी चचेरे भाई गुड्डू ने सिर में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीलेश ने बताया कि गुड्डू का घरवालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घर पर जब कोई नहीं था तभी गुड्डू ने गोली मार ली। घायल अवस्था में उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां से हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां गुड्डू का उपचार चल रहा है। वह बाहर रहकर नौकरी करता है, लगभग एक माह पूर्व ही घर पर आया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम गुड्डू ने नशे की हालत में पत्नी को पीटा। पत्नी मायके चली गई तो मंगलवार की सुबह खुद को तमंचे से गोली मारकर घायल कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते खुद को गोली मार ली थी। मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुड्डू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है और बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed