{"_id":"068a0ba35ae68e3f3eb46b553508de6b","slug":"be-completed-by-the-time-the-plans-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरी हो सभी योजनाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरी हो सभी योजनाएं: डीएम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने बैठक कर डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित सभी लोहिया ग्रामों में शासन की सभी योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्य समय पर व गुणवत्ता परक करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने वालाें पर सख्त कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं।
डीएम निधि केसरवानी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विकास समीक्षा बैठक में लोहिया ग्राम से जुड़े अधिकारियाें को समय से विकास कार्य पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सोमवार को मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। डीएम ने लोहिया आवास की एमआईएस फीडिंग न होने पर नाराजगी जताते हुए सभी बीडीओ से चैक करने को कहा। मनरेगा की स्थिति काफी दयनीय है, लोहिया ग्रामों के तालाब निर्माण का कार्य हर हाल में 30 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाए, तालाब निर्माण कार्य की एमआईएस फीडिंग की क्रास चेकिंग होगी। मानक एवं गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए, निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न मिले। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी एपीओ, टीए गंभीरता से कार्य करें, काफी शिकायतें मिल रहीं हैं, बीडीओ आधार कार्ड फीडिंग समय से कराए। बीडीओ लेबर बजट प्रोजेक्ट करने से पूर्ण भलीभांति चैक कर लें, बाद में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि बीडीओ से डिमांड सर्टिफिकेट लें। सभी एपीओ गंभीर होकर कार्य करें, बीडीओ एपीओ एवं टीए के कार्यों की समीक्षा करें। लापरवाही पर एपीओ एवं टीए के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सीडीओ साहब सिंह, पीडी केके वैश्य, डीसी मनरेगा, अधिशासी अभियंता विद्युत, डीपीओ, एबीएसए, समस्त खण्ड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।