फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Be careful before leaving home! Diversions come into effect today.

Etah News: घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान! आज से लागू होगा डायवर्जन

Fri, 14 Aug 2026 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Be careful before leaving home! Diversions come into effect today.
एटा। कांवड़ यात्रा को देखते हुए आज से एक बार फिर रूट डायवर्जन लागू होगा। 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार शाम तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास समेत विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन

वैसे रूट डायवर्जन शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक लागू करना निर्धारित है। गत शुक्रवार की भांति कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो डायवर्जन समय से पहले लागू किया जा सकता है। पिछले सप्ताह सात घंटे से पहले ही डायवर्जन लागू कर दिया गया था। कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा जाएगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को शहर में दुपहिया वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। अन्य दिनों में जीटी रोड पर हल्के वाहनों का संचालन एक तरफ से कराया जाएगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ व पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से होकर निकलेंगे। अलीगढ़ व पिलुआ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर जाएंगे। एटा से बदायूं और बरेली जाने वाले भारी वाहनों को ओनघाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजा जाएगा। मैनपुरी से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास के रास्ते अलीगढ़ की ओर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहनों को सौरभ ढाबा से अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर भेजा जाएगा। शिकोहाबाद से एटा आने वाले सभी भारी, हल्के और आवश्यक वस्तुओं के वाहन घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे। टूंडला से आने वाले वाहनों को फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होते हुए बदायूं-बरेली की ओर भेजा जाएगा।


--
रोडवेज बसों के लिए भी बदलेगा रास्ता
शुक्रवार से सोमवार शाम तक अलीगढ़-पिलुआ की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को महाराणा प्रताप चौराहा रेलवे ओवरब्रिज से शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मैनपुरी की ओर से आने वाली बसों को आरटीओ ओवरब्रिज से बाईपास होकर निकाला जाएगा। गंजडुंडवारा, अलीगंज और अमांपुर मार्ग से आने वाली रोडवेज बसें भी शहर में प्रवेश किए बिना बाईपास से संचालित होंगी। यात्रियों को बसों में सफर के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों के कारण अतिरिक्त समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed