{"_id":"6a08b09ece78b0f7700a75be","slug":"bdo-expressed-displeasure-over-the-shortcomings-in-the-school-inspection-etah-news-c-163-1-eta1003-150685-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यालय के निरीक्षण में खामियों पर बीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यालय के निरीक्षण में खामियों पर बीडीओ ने जताई नाराजगी
Sat, 16 May 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 16 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र के मोर्चा विद्यालय में निरीक्षण करते बीडीओ। संवाद
अलीगंज। बीडीओ शिवशंकर शर्मा ने क्षेत्र के गांव मोर्चा के कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे-मील में भोजन की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने मिड-डे-मील में बनने वाले भोजन में ब्रांडेड मसाले का उपयोग करने के निर्देश दिए।
मोर्चा गांव के कंपोजिट विद्यालय में बीडीओ के पहुंचने के समय दोपहर को भोजन योजना के तहत बच्चों को तहरी वितरित की जा रही थी। बीडीओ ने भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच करते हुए रसोई का निरीक्षण कर भोजन तैयार करने की प्रक्रिया को देखा। रसोई में भोजन बनाने में खुले मसालों का उपयोग होते देख बीडीओ ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ब्रांडेड मसाले का उपयोग करने के निर्देश दिए। गर्मी बढ़ने पर स्कूल में बच्चों के पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर में बिखरी गंदगी पर नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई के निर्देश दिए हैं।