फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BDO accused of indecent behavior

Etah News: बीडीओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
BDO accused of indecent behavior
एटा। ब्लॉक जैथरा कार्यालय में काम करने वाले सचिव, तकनीकी सहायक मनरेगा और अन्य कर्मचारियों ने सीडीओ को शिकायती पत्र लिखा है। आरोप लगाया है कि खंड विकास अधिकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गालीगलौज करते हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में कार्य करने वाले सचिव, तकनीकी सहायक मनरेगा और अन्य कर्मचारियों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उग्र व्यवहार करते हुए कर्मचारियों को पीटने का प्रयास भी करते हैं। 21 अक्तूबर को आईजीआरएस निस्तारित करने के दौरान पंचायत सचिव अजहर खान को गालियां देते हुए विभागीय कार्रवाई करने की धमकी दी। इसके अलावा मनमानी करते हुए आरोप पत्र भी जारी कर दिया गया। पहले भी इन्होंने कार्यालय में और फोन पर सचिव दीपक कुमार, अवधेश कुमार, अभिषेक उपाध्याय और गौरव सिंह के साथ गलत व्यवहार किया।
विज्ञापन

बात-बात पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए निलंबन कराने की धमकी देते हैं। उनकी इसी कार्य शैली की वजह से ब्लाक जैथरा में कार्यरत सभी ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक मनरेगा, इंजीनियर और कंप्यूटर ऑपरेटर विभागीय कार्यों को करने में असमर्थ हैं। मामले में खंड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन ने कहा कि कुछ कर्मचारी लापरवाही पूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं। इनको काम करने के लिए बोला गया है तो गलत आरोप लगा रहे हैं। वहीं सीडीओ डॉ. अवधेश बाजपेई ने बताया जैथरा के कर्मियों का कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed