फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Battery and inverter stolen from Archeology Department office

Etah News: पुरातत्व विभाग कार्यालय से बैटरी व इन्वर्टर चोरी

Mon, 29 Jul 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Battery and inverter stolen from Archeology Department office
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के अतरंजी खेड़ा स्थित पुरातत्व विभाग के कार्यालय से शनिवार रात चोर बैटरी व इन्वर्टर ले गए। कार्यालय के कर्मचारी अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थानों में से एक अतरंजी खेड़ा प्रसिद्ध एवं पौराणिक तीर्थ स्थल है। यहां बौद्ध धर्म से जुड़े हुए लोग बहुतायत में पहुंचते हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा इसको संरक्षित किया गया है। यहां पर विभिन्न प्रकार के विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से यहीं अपना एक कार्यालय भी बनाया गया है। इसी कार्यालय से अज्ञात चोर बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कार्यालय में तैनात कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात तक वह कार्यालय के बाहर घूमते रहे और उसके बाद अचलपुर में स्थित अपने आवास पर जाकर सो गए। सुबह जब उठकर कार्यालय पहुंचे तो देखा ऑफिस का सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में लगा हुआ इन्वर्टर और बैटरी गायब थे। इसके बाद थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed