फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bate orphans on Children's Day Clothing

बाल दिवस पर अनाथ बच्चों को बांटे वस्त्र

Sat, 14 Nov 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 14 Nov 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bate orphans on Children's Day Clothing
बाल दिवस पर बाल कल्याण समिति न्यायपीठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनाथ बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अथिति चेयरमैन नियंत्रण बोर्ड महिला एवं बाल विकास मोहम्मद कमर आलम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा असहाय, अनाथ, लापता बालक एवं बालिकाओं के लिये गृह चलाये जा रहे हैं। जिसमें समाजसेवी सस्थाएं अपना पूर्ण सहयोग देती हैं। बच्चे राष्ट्र की संपत्ति एवं भविष्य है। बच्चों को शिक्षित करना सभी का कर्तव्य है। डा. मोहम्मद फारुक ने कहा कि बच्चों को जो सिखाते हैं उन पर बड़े भी अमल करें तो समाज स्वर्ग हो जाएगा। डा. सफदर अली खां ने कहा कि बेसहरा बच्चों को पालन पोषण के साथ शिक्षण कार्य करते समय बच्चों के प्रति आदर भाव व प्रेम स्नेह का वातावरण रखें । ठा. अमरीश पाल सिंह ने कहा कि अनाथ बच्चों को पालन पोषण करने वाले माता पिता एक भगवान के समान होते हैं, जो उनको अपने माता पिता होने का एहसास दिलाते है। समिति द्वारा इस दौरान बेसहरा अनाथ बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. विनय सौनक ने की संचालन डा.इस्लाम अहमद फारूखी ने किया।

इस मौके पर डा. हरिओम वर्मा, मोहम्मद खालिद, नूरूल इस्लाम, डा. मोहम्मद मियां, दिनेशचन्द्र बिड़ला, अर्सलान नूर, नाथूराम उपाध्याय, नूर मोहम्मद सेफी, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed