फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   barkatnama magzine launch

शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देगी बरकतनामा-प्रो. अमीन

Fri, 13 Nov 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
barkatnama magzine launch
दरगाह शरीफ खानकाह-ए-बरकातिया पर 89 वें उर्स-ए-कासमी का आगाज शुक्रवार को हल्का-ए-जिक्र-ए-कादरिया के साथ हुआ। उर्स के मौके पर दरगाह शरीफ की ओर से तिमाही पत्रिका बरकतनामा के प्रथम संस्करण का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दरगाह शरीफ खानकाह-ए-बरकातिया पर तीन दिवसीय उर्स का आगाज नमाज-ए-फजर के बाद शुरू हो गया। इससे पूर्व गुरुवार देर रात दरगाह शरीफ में आयोजित मिलाद शरीफ में देश दुनियां में फैले मुरीद, अकीदतमंदों और जायरीन के लिए तिमाही पत्रिका बरकतनामा के प्रथम संस्करण का विमोचन किया गया। दरगाह शरीफ के सज्जादानशीं प्रो. सैयद अमीन मियां कादरी ने जायरीनों को बताया कि पत्रिका मुस्लिम समाज के लोगों के लिए बेहतर जिंदगी जीने का जरिया बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरकतनामा मुसलिम समाज को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के अलावा दुनिया भर में फैले बरकातियों तक खानकाह-ए-बरकातिया के बुजुर्गों की तारीखें और खानकाह के पैगाम देगा। पत्रिका को तैयार करने वाली अलबरकात इस्लामिक रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की टीम का शुक्रिया अदा किया। चीफ कमिश्नर आयकर कोलकाता सैयद अशरफ मियां कादरी ने कहा बरकतनामा के जरिए हम बरकातियों के हालात पर नजर रखेंगे। इसका मकसद पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की तालीम और कुरान-ए-पाक की तालीम के जरिए मुसलमानों की जिंदगी रोशन करना है। मध्य प्रदेश के एडीजी लोकायुक्त सैयद मोहम्मद अफजल ने कहा कि पूरी दुनिया जिन परेशानियों से आज गुजर रही है उस सियासी, समाजी और इक्तिसादी बोहरान से छुटकारा पाने के लिए तालीम को बढ़ावा देना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सज्जादानशीं सैयद नजीब हैदर नूरी ने कहा कि बरकतनामा बरकातियों के बीच संपर्क बढ़ाने के साथ मुहब्बत का रास्ता हंबार करेगा। उर्स में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंस्ताबुल के जायरीन मारहारा पहुंच चुके हैैं इसके अलावा भी कई देशों से जायरीन भी उर्स में शामिल होंगे। सैयद मोहम्मद उस्मान कादरी, सैयद हसन हैदर कादरी, डा. अहमद मुजतबा सिद्दीकी, तौहीद अहमद बरकाती, मौलाना नोमान अहमद अजहरी, मौलाना मोहम्मद अजहरी, हाफिज राशिद खान, कारी मुबीन, कारी कौसर, कारी इरफान समेत अनेक जायरीन मौजूद रहे।
विदेशों में छाएं सैयद अमीन मियां कादरी
दरगाह शरीफ के सज्जादानशीं और एएमयू में उर्दू विभाग के प्रोफेसर सैयद अमीन मियां कादरी की छवि देश के अलावा विदेशों में भी है। सैयद अमीन मियां कादरी के मुरीद विदेशों में लाखों की संख्या में है। कादरी पिछले सात वर्षों से लगातार दुनियाभर के असरदार मुस्लिम शख्सियतों में 500 की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इस बार भी सैयद अमीन मियां कादरी का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। वहीं कोलकाता में चीफ कमिशनर आयकर सैयद मोहम्मद अशरफ मियां कादरी को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इकबाल सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मध्य प्रदेश सरकार अदब के लिए सबसे बड़े सम्मान के रुप में देती है। सुरक्षा के लिए पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क मारहरा।


उर्स में शामिल होने आने वाले देशी और विदेशी जायरीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग से लेकर खुफिया तंत्र सतर्क नजर आ रहा है। जनपद एटा और कासगंज की पुलिस टीम उर्स में शामिल होने वाले जायरीनों की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से तैनात है। उर्स में तीन इंसपेक्टर, आठ सब इंसपेक्टर के साथ चालीस सिपाहियों की तैनाती की गयी है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर कासगंज जीआरपी और आरपीएफ और यातायात पुलिस के जवान भी उर्स के लिए लगाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed