फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bar president accused of dictatorship, advocates are submitting resignation letters from the bar

Etah News: बार अध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप, अधिवक्ता देते जा रहे हैं बार से त्याग पत्र

Wed, 17 Apr 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bar president accused of dictatorship, advocates are submitting resignation letters from the bar
अलीगंज। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप अधिवक्ताओं की ओर से लगातार लगाया जा रहा है। अब 10 और अधिवक्ताओं ने त्याग पत्र देने का एलान कर दिया है, जबकि दो अधिवक्ता पहले ही बार एसोसिएशन से त्याग पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव ने बैठक में कहा अध्यक्ष की तानाशाही रवैया के चलते अधिवक्ताओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। बार और बेंच में सामंजस्य भी नहीं बन पा रहा है, जिस कारण अधिकतर अधिवक्ताओं के कार्य लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

कहा 10 से अधिक अधिवक्ता बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की सदस्यता से इस्तीफा देंगे तथा नई बार एसोसिएशन के गठन के लिए सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता मेघ सिंह शाक्य ने बताया एक सप्ताह पूर्व अपना इस्तीफा अध्यक्ष को भेज दिया है। नई बार के गठन के लिए काफी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया है। बृहस्पतिवार को पूर्ण रूप से इसका खुलासा होने की संभावना है। 9 सदस्य पहले से ही बार से निलंबित चल रहे हैं। जिनका विवाद बार काउंसिल का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के यहां लंबित चल रहा है। बार के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा बैठक की जानकारी नहीं है। यदि कोई अधिवक्ता इस्तीफा देता है तो उस पर विचार किया जाएगा और उनकी क्या समस्या है उनकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासुदेव सिंह शाक्य, आनंद शाक्य, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार यादव, पुष्पेंद्र यादव, अरुण कश्यप, महेंद्र सिंह कश्यप, महेंद्र सिंह शाक्य, कमलेश वर्मा, राघव शाक्य, निखिल शाक्य, संजय यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed