फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bar elections: direct contest on the post of president, quadrangular contest on the general secretary

बार चुनाव : अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, महासचिव पर चतुष्कोणीय मुकाबला

Fri, 08 Apr 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bar elections: direct contest on the post of president, quadrangular contest on the general secretary
बार चुनाव में नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान बैठे चुनाव अधिकारी व अन्य अधिवक्ता। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कलक्ट्रेट बार चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नाम वापसी का दिन तय था। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। मुख्य पदों में अध्यक्ष पद के लिए दो ही प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके बीच सीधी टक्कर रहेगी। जबकि महासचिव पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों में से राधेश्याम वर्मा ने नाम वापस ले लिया। जिसके चलते दूसरे प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हो गए। इनके अलावा दो उपाध्यक्ष और छह वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल भी निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कुं. सतेंद्र सिंह ने बताया कि एक ही नाम वापस हुआ। इसके बाद नौ प्रत्याशियों को निर्विरोध जीता हुआ घोषित कर दिया गया है। अन्य पदों के लिए मतदान 22 अप्रैल को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। उसी दिन मतगणना होगी।
विज्ञापन

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
पदों के बराबर ही नामांकन आने पर आठ अधिवक्ताओं को निर्विरोध चुना गया है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर अरुण कुमार उपाध्याय और सुनील प्रताप सिंह चुने गए हैं। जबकि वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के छह पदों पर अमित प्रताप सिंह शाक्य, मनोज कुमार शर्मा, रामेंद्र पाल सिंह, रामकुमार सिंह कुशवाह, संतोष कुमार गौतम और शिवलाल वर्मा निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन वापस होने के बाद वीरेंद्र दत्त शर्मा निर्विरोध जीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed