फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bar election: Confusion remained till the last cycle for the post of President, Ramnaresh victorious

बार चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए आखिरी चक्र तक कश्मकश, रामनरेश विजयी

Sat, 23 Apr 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bar election: Confusion remained till the last cycle for the post of President, Ramnaresh victorious
चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कलक्ट्रेट बार चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार रात से शुरू हुई मतगणना शनिवार सुबह 4 बजे तक चली। अध्यक्ष पद के लिए मतगणना के आखिरी चक्र तक असमंजस की स्थिति रही। कड़े मुकाबले में रामनरेश मिश्र विजयी रहे। उन्होंने 13 मतों के अंतर से जीत हासिल की। जबकि महासचिव पद पर रोहित पुंढीर को बड़ी और आसान जीत प्राप्त हुई। वह 353 मतों के बड़े अंतर से विजयी रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। शाम करीब चार बजे निष्कासित सदस्यों के मतदान करने की स्थिति में बार सभागार में हंगामेदार स्थिति बन गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बात कर मामला सुलझाया और दो घंटे बाद करीब 6 बजे से मतदान प्रक्रिया फिर शुरू कराई गई। एक घंटे मतदान का समय देने के बाद रात करीब 8 बजे से मतगणना शुरू करा दी गई। 18 राउंड में सुबह 4 बजे तक मतगणना चली। जिसमें रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए रहा।
विज्ञापन

इस पद के लिए रामनरेश मिश्र और अशोक सिकरवार के बीच सीधा मुकाबला था। जबकि महासचिव पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। शुरूआती राउंडों में ही बड़ा अंतर बनाकर रोहित पुंढीर जीत के रास्ते पर सरपट दौड़ रहे थे। परिणाम घोषित होने पर 538 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आनंद प्रकाश सिंह को 185 मत मिले। लोकेंद्र बाबू 80 और रवींद्र कुमार 48 मत प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हुए विजयी
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजीव कुमार राजपूत (501) रोहित शर्मा (390), कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय (308), संयुक्त सचिव के तीन पद पर अवधेश कुमार बघेल (433), शिवांक यादव (320) और दीपक कुमार तिवारी (300) विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed