फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bank manager accused of attempted murder by firing

Etah News: बैंक मैनेजर ने फायरिंग कर जान लेने के प्रयास का आरोप लगाया

Tue, 17 Feb 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bank manager accused of attempted murder by firing
जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव गणपतपुर बढापुर में हुए झगड़े के दौरान टूटा कार का शीशा। संवाद
अलीगंज। गांव गणपतिपुर बढ़ापुर निवासी और एटा में तैनात बैंक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ता रोककर फायरिंग करते हुए जान लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए इसे प्रधानी विवाद से जुड़ा बता रही है।
विज्ञापन

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव गणपतिपुर बढ़ापुर निवासी भानू प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि भतीजे के साथ कार से एटा स्थित बैंक में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही गांव के बाहर पहुंचे पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई की वजह से सिर में चोट आई जबकि, भतीजे के हाथ में चोट आई है। घटना के बाद किसी तरह दोनों थाना पहुंचे और थाने में तहरीर दी। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गांव में पहले से ही प्रधानी के संबंध में विवाद चल रहा है। इसमें रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कहा कि चिकित्सकीय रिपोर्ट, स्थल निरीक्षण और दोनों पक्षों के बयानों के आधार परजांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed