{"_id":"5fbd4a548ebc3ec5f0431fc8","slug":"bajar-bandi-etah-news-agr4692704101","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के विरोध के चलते बैरंग लौटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के विरोध के चलते बैरंग लौटे अधिकारी
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद कराने के दौरान एसडीएम सदर अबुल कलाम से वार्ता करते व्यापार मंडल के पद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मंगलवार की साप्ताहिक बंदी व्यापारियों के विरोध के चलते 30 नवंबर तक स्थगित कर दी गई। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एसडीएम और सीओ सिटी श्रम विभाग के अफसरों के साथ बाजार बंदी का पालन कराने निकले, इस बीच व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों को शासन के उस आदेश का हवाला दिया, जिसमें 30 नवंबर तक साप्ताहिक बंदी निरस्त किए जाने का आदेश है। अधिकारियों पर नया आदेश न होने के चलते वह मौखिक रूप से बाजार खोलने की स्वीकृति देकर लौट आए।
मंगलवार की साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। वहीं शादी विवाह के सीजन को देखते हुए गांधी मार्केट में अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें खोल लीं। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसडीएम सदर अबुल कलाम और सीओ सिटी राजकुमार सिंह सहित कोतवाली प्रभारी एके सिंह श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बाजार में पहुंच गए। अफसरों को देख दुकानदारों ने धड़ाधड़ दुकानें बंद करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में व्यापारी मौके पर पहुंच गए।
व्यापारियों ने शासन के निर्देश का हवाला दिया, बताया कि 30 नवंबर तक शासन के साप्ताहिक बंदी में बाजार खोलने के निर्देश हैं। शासन का साप्ताहिक बंदी को लेकर नया फरमान न आने के कारण वह मौखिक रूप से बाजार खोलने की अनुमति पर सहमति जताते हुए लौट गए।