फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   baink mein nahin kaish, doolhe kee maalaon mein saje not

बैंक में नहीं कैश, दूल्हे की मालाओं में सजे नोट

Wed, 30 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
baink mein nahin kaish, doolhe kee maalaon mein saje not
नोटों की मालाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोट बंदी के कारण पैसों की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। बैंकों में कैश के लिए रोजाना लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। एक तरफ जहां लोग छोटी नोटों के लिए परेशान हैं। वहीं प्रतिबंध के बाद भी बाजार में नोटों की मालाओं की बिक्री जारी है। इसके अलावा 10 के नए नोटों की गड्डी 1200 से 1500 रुपये तक में बिक रही है। इस मनमानी पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।  
विज्ञापन

शादी में दूल्हे को नोटों की माला पहनाने का चलन है। दूल्हे को बारात में जाने से पहले 10, 50 या 100 के नोटों की माला पहनाई जाती है। हालांकि रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक भारतीय मुद्रा का व्यापार करना गैरकानूनी है, लेकिन जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नोट बंदी के बाद जहां बाजार में खुले रुपयों की किल्लत है, वहीं नोटों की मालाओं की जमकर बिक्री हो रही है। 10 रुपये के नोट की माला जहां 1500 से 1800 रुपये तक मिल रही है। वहीं 50 और 100 के नोट की माला की बिक्री में भी मुनाफा कमाया जा रहा है। वहीं खुले रुपयों की पूर्ति के लिए भी लोग इन नोटों की मालाओं को खरीद रहे हैं। हालांकि व्यापारी अनिल कुमार बताते हैं कि नोट बंदी के बाद मालाओं की बिक्री में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed