फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bagwala Dbangon and seek police protection

दबंगों और बागवाला पुलिस से बचाने की गुहार

Sat, 22 Oct 2016 11:46 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 22 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bagwala Dbangon and seek police protection
दबंगों और बागवाला पुलिस से बचाने की गुहार - फोटो : Amar Ujala
बागवाला थाना अंतर्गत हरचंदपुर गांव निवासी दो सगी बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर गांव के कुछ लोग और थाना पुलिस से बचाकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव निवासी बबली और ममता का आरोप है कि 11 सितंबर, 2016 में भूमि विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने उसकी मां रेखा देवी को गोली मार दी थी। अलीगढ़ में उपचार के दौरान 16 सितंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बबली की माने तो मां की मौत के अगले दिन दबंगों के दबाव में आकर बागवाला पुलिस ने पिता प्रेमपाल, भाई प्रदीप और चाचा दिनेश को चोरी के मामले फंसा कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


आरोप है अब गांव के दबंग पुलिस के माध्यम से मां की हत्या के मामले में समझौता करने का दबाव डाल रहे हैं। दोनों बहनों ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मां की हत्या के तुरंत बाद पिता, भाई, चाचा के जेल जाने से आपकी दोनों बेटियां घर में कैद होकर रह गई हैं। बागवाला एसओ केके बालियान झूठे मामले की फंसा कर जेल भेजने की धमकी दे रही है और पुलिस अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। एसओ बागवाला केके बालियान का कहना है कि समझौते के दबाव का आरोप निराधार है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। तीन लाख रुपये से अधिक की चोरी में पिता, भाई, चाचा को जेल भेजा गया है। वारदात के सबूत भी मौजूद हैं। रेखादेवी की हत्या के मामले में दो आरोपी जेल में हैं और दो फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed