फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Babasaheb's cheers kept resonating from morning till evening

सुबह से शाम तक गूंजते रहे बाबा साहब के जयघोष

Thu, 14 Apr 2022 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Babasaheb's cheers kept resonating from morning till evening
आंबेडकर जयंती पर जीटी रोड पर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। कहीं शोभायात्रा तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। सुबह से शाम तक बाबा साहब के जयघोष गूंजते रहे। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसडीएम रामनयन, वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेंद्र सिंह आदि ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। शहर में कचहरी रोड पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने किया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष लाल सिंह मौर्या, महामंत्री दीपक राज आंबेडकर, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप दिवाकर, बलवीर सिंह, राजा बच्चू सिंह आदि मौजूद रहे। शाम को शहर भर में शोभायात्रा निकाली गई। नन्नूमल चौराहा पर समाजसेवी डॉ. ब्रजेेश यादव की ओर से शिविर लगाया गया। जहां लोगों के लिए जलपान और फल की व्यवस्था की गई। कांग्रेस कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि, जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत, सेवा दल के वरिष्ठ नेता अरुणेश गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इतेंद्र शाक्य, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरिता आंबेडकर रहे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शिवसिंहपुर स्थिति डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। विहिप विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, जिला सह मंत्री शिवांग गुप्ता, सौरभ सोलंकी, प्रतीक गुप्ता, अश्वनी कुमार, रंजीत कुमार अर्पित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed