{"_id":"68122802cdcbed05ef09f27a","slug":"ayushman-arogya-mandir-is-the-target-of-thieves-theft-from-kawar-too-etah-news-c-163-1-eta1003-132972-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोरों के निशाने पर, कवार से भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोरों के निशाने पर, कवार से भी चोरी
Wed, 30 Apr 2025 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव कवार के आयुष्मान आरोग्य मंदिर से मंगलवार की रात को चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आरोग्य मंदिरों से एक माह में चोरी की यह चौथी घटना है। इससे पहले घुमरिया के आरोग्य मंदिर से चार दिन में दो बार और 1 अप्रैल को कंगरौल के आरोग्य मंदिर से हुई चोरी की घटना में चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
सकीट क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। एक के बाद एक आरोग्य मंदिर को खंगालकर चोर लाखों रुपये के उपकरण चोरी कर चुके हैं। मंगलवार की रात को चोरों ने कवार गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को निशाना बनाया। यहां से चोर लाखों रुपये कीमत के उपकरण चोरी कर ले गए। इससे पहले घुमरिया गांव के आरोग्य मंदिर को चोरों ने 20 और 24 अप्रैल को खंगालकर लाखों रुपये कीमत के सोलर पैनल, इन्वर्टर, बेटरी, फ्रिज, फर्नीचर आदि सामान चोरी कर ले गए। इसकी रिपोर्ट रिजोर थाने में दर्ज कराई गई है।
1 अप्रैल को कंगरौल गांव के आरोग्य मंदिर से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसकी रिपोर्ट मलावन थाना में दर्ज कराई गई है। सकीट के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र के आरोग्य मंदिर से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रहीं हैं। लगातार स्वास्थ्य केंद्रों को चोरों के निशाना बनाया जाना गंभीर विषय है। सकीट थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि कवार के आरोग्य मंदिर की चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।