फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ram Temple havan-puja is being performed at various places in Etah Before consecration of Ram Lalla

Ram Mandir: एटा में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान, जगह जगह हो रहा हवन-पूजन; रामधुन में रमे लोग

Mon, 22 Jan 2024 12:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 12:08 PM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एटा में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यहां जगह जगह हवन-पूजन किया जा रहा है। लोग रामधुन में रमे हैं। 

विज्ञापन
Ram Temple havan-puja is being performed at various places in Etah Before consecration of Ram Lalla
एटा जिले में निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यूपी के एटा जिले में भी माहौल राममय हो गया है। हर तरफ जय श्री राम के नारे ही गूंज रहे हैं। रामभक्तों का 500 वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। जिले के मिरहची कस्बा में लोग राम नाम का जप कर रहे हैं। मान्यता है कि घर पर राम जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। 

विज्ञापन


बुद्धिजीवी बताते हैं कि दो अक्षर के इस राम नाम के अनेकों  अर्थ हैं। अलग-अलग धर्म ग्रंथों मे राम नाम की अलग- अलग तरीके से व्याख्या की गई है। हिंदू धर्म में राम को केवल एक साधरण नाम ही नहीं, बल्कि महामंत्र माना गया है। इसका जप करने से व्यक्ति को समस्त दुखों से मुक्ति मिल सकती है। 
विज्ञापन


पुरोहितों के अनुसार गीताजी में दिए गए एक श्लोक के अनुसार, राम शब्द का अर्थ होता है 'पुत्र राम'। वहीं, ब्राह्मण संहिता में कहा गया है कि राम नाम का अर्थ है, 'जो सभी जगह रमा हुआ है'। आप इस बात का वर्णन इस श्लोक में देख सकते हैं- 'रमन्ते सर्वत्र इति रामः'।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेदों के अनुसार राम नाम की महिमा कुछ इस प्रकार है- 

शास्त्रों में ऐसे कई श्लोक मिलते हैं, जिसमें राम नाम के अर्थ और महिमा का वर्णन किया गया है। शास्त्रों में निहित एक श्लोक के अनुसार, “रमन्ते योगिनः अस्मिन सा रामं उच्यते”। जिसका अर्थ है कि योगी ध्यान में जिस शून्य मुद्रा  में रमते हैं उसे राम कहते हैं।

Ram Temple havan-puja is being performed at various places in Etah Before consecration of Ram Lalla
पिलुआ में हवन पूजन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

ये भी है एक अर्थ

जनपद के कई विद्वानों ने राम नाम का अर्थ मनोज्ञ भी माना है। यहां मनोज्ञ का अर्थ है- जो मन को जानने वाला हो। वहीं, कई विद्वान पुरोहितों व व्याख्याकारों ने राम नाम का अर्थ कुछ इस प्रकार बताया है कि जो आनंद लेने वाला हो या फिर जो संतुष्टि देने वाला हो वही राम है।

संधि विच्छेद से जानें  राम का अर्थ - 


राम नाम का संधि विच्छेद किया जाए तो इस प्रकार अर्थ निकलता है - र+आ+म

  • -“र” से रसातल
  • -“आ” से आकाश
  • -“म” से मृत्यु लोक 

अर्थात जो पाताल, आकाश और धरती का स्वामी है वही राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed