फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Awyvsthaon facing the Department of Commerce

अव्यवस्थाओं से जूझ रहा वाणिज्य कर विभाग

Mon, 09 Nov 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 09 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Awyvsthaon facing the Department of Commerce
वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारियों का टोटा बढ़ता जा रहा है। 54 पदों का बोझ 18 कर्मचारी उठा रहे हैं। एक-एक कर्मचारी-अधिकारी के पास कई पटलों का प्रभार है। ऐसे में विभागीय अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं। आने वाले लोग भी परेशान रहते हैं।   वाणिज्य कर विभाग में अव्यवस्थाएं हावी हैं। छोटे भवन के चलते पटल प्रभारियों के लिए जगह नहीं है। ऐसे में गैलरी, आंगन यहां तक कि पोर्च में भी टेबिल लगाकर अनुभाग बना दिए गए हैं। इतना ही नहीं यहां गंदगी का भी बोलबाला है। तंबाकू और पान की पीक के निशान दीवारों को रंगीन बना रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों की फाइलें रखने को भी जगह नहीं है।  
सर्वाधिक परेशानी स्टाफ की कमी से हो रही है। निर्धारित पदों से तिहाई स्टाफ से ही काम चलाया जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारियों के 54 पद हैं, जबकि अभी मात्र 18 लोग ही सेवारत हैं। ऐसे में यहां अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं।  
विज्ञापन

स्थानीय वाणिज्य कर विभाग में 4200 से अधिक पंजीकृत व्यापारी हैं।
हर वर्ष पांच छह सौ नए व्यापारियों के पंजीकरण होते हैं। वहीं डेढ़ दो सौ व्यापारी सरेंडर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed