फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Awareness campaign on child labor prohibition day

Etah News: बाल श्रम निषेध दिवस पर चला जागरूकता अभियान

Thu, 12 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign on child labor prohibition day
एटा। शहर में बृहस्पतिवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर रैली निकालकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी व बाल संरक्षण के अध्यक्ष, जिला विधिक प्राधिकण के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण किया। वहीं दुकानदारों को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी ना कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाल श्रम अभियान के तहत श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने कचहरी रोड, ठंडी सड़क, महता पार्क, घंटाघर सहित दुकानों, ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को निर्देशित किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चाें से कार्य नहीं कराया जाए। बाल समिति संरक्षण के अध्यक्ष आनंद पांडेय कहा कि छोटे बच्चे मजदूरी करते पाए गए तो दुकान स्वामियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर ज्योति शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य बाल श्रम मुक्त शहर बनाना है। वे चाहती हैं कि बच्चे पढ़-लिखकर विकास की राह पर आगे बढें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने कहा कि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्राें मे श्रम विभाग की टीम व्यापारियों व दुकानदारों को जागरूक करेगी। वरिष्ठ सहायक दीपेंद्र कुमार शर्मा, खुशबू शर्मा, विनीता यादव,डाॅ. रिचा यादव, सपना तोमर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed