फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Avagarh block won in male and female sterilization

Etah News: पुरुष व महिला नसबंदी कराने में अवागढ़ ब्लॉक ने मारी बाजी

Fri, 28 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Avagarh block won in male and female sterilization
एटा। वित्तीय वर्ष में पुरुष व महिला नसबंदी कराने के मामले में अवागढ़ ब्लॉक ने बाजी मारी है। शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चुरथरा (अवागढ़ क्षेत्र) के सीएचसी अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पुरुष नसबंदी में सकीट को दूसरा व शीतलपुर ब्लॉक की बागवाला सीएचसी को तीसरा स्थान मिला। महिला नसबंदी में दूसरा स्थान जलेसर सीएचसी व तीसरा स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची को मिला है। इसके साथ ही पुरुष नसबंदी कराने में सकीट ब्लॉक की आशा पुष्पा व गुड्डो को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला। अवागढ़ की आशा रंजना को भी द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

महिला नसबंदी में जलेसर की सुधा रानी को प्रथम, अवागढ़ की शशि प्रभा, जैथरा की निशा देवी, जलेसर की श्रेयस कुमारी, मारहरा की रीना देवी, जलेसर की ऊषा शर्मा को द्वितीय स्थान मिला। अवागढ़ की ममता व कमलेश कुमारी, जैथरा की विमलेश कुमारी को तृतीय स्थान मिला। नसबंदी में बेहतर कार्य करने के लिए डॉ. राजेश शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम में जलेसर सीएचसी को प्रथम, अवागढ़ को द्वितीय व अलीगंज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed