फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Auto-riding laborer dies, five injured in collision with pickup

Etah News: पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार मजदूर की मौत, पांच घायल

Fri, 26 Jul 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Auto-riding laborer dies, five injured in collision with pickup
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनपोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन
एटा। सकीट थाना क्षेत्र में नगला जूरी के समीप शुक्रवार को एक ऑटो से मैक्स पिकअप की टक्कर हो गई। जिसके कारण उसमें सवार पीलीभीत के एक मजदूर की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घायल रंजीत निवासी जोरा जादवपुर थाना क्योल्डि़या जिला बरेली ने बताया कि हम सभी लोग सकीट क्षेत्र में धान की रोपाई करके वापस अपने घर जा रहे थे। हमारे साथ गांव का ही गुड्डू और पीलीभीत जिले के बढे़रा गांव थाना दूरियां कला निवासी राजेश, वीरपाल, मंगली, हरिशंकर भी थे। एक ऑटो में सवार होकर हम लोग एटा से सकीट थाना क्षेत्र के गांव कोंची डेरा जा रहे थ। हमारा ऑटो सकीट मार्ग पर गांव नगला जूरी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही मैक्स पिकअप से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में हम सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं रंजीत और गुड्डू को रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed